रविवार, 2 जून 2013

बुद्ध और बुद्धत्व


गौतम  
सिद्धार्थ 
बुद्ध    
गौतम बुद्ध
या 
बुद्ध 
किसी भी 
नाम से 
पुकारिए

ये   वही 
कपिलवस्तु के राजकुमार हैं 
जिन्होंने 
अपने सारे वैभव विलास 
राज पाट  त्यागे 
अपनी पत्नी यशोधरा 
और 
प्यारे से पुत्र राहुल 
को तजकर 
चल पड़े 
सभी का 
दुःख निवारण करने 
इंसान 
इंसानों 
के दुःख के बारे में सोचा 
और 
अपना 
सारा जीवन 
और 
सब कुछ 
उनके दुःख मिटाने 
के लिए 
खपा  दिया

सुजाता की खीर से 
बोधिवृक्ष के नीचे 
सिद्धार्थ गौतम 
ने 
बुद्धत्व पाया 
और 
बुद्ध 
हो गए 

काश हम सब इंसान 
उनका रास्ता 
अपना पाते 
अपने जीवन में 
थोडा सा बुद्धत्व 
ला पाते 
चारों और फैले
अन्धकार में 
प्रकाश फैला पाते 
संसार को 
जीते जी ही 
स्वर्ग बना जाते 

कोई टिप्पणी नहीं: